National

महाराष्ट्र : औरंगाबाद के कपड़ों की दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत

मुंबई (महाराष्ट्र). औरंगाबाद के छत्रपति संभाजी नगर में एक कपड़े की दुकान में भयानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, आयुक्त मनोज लोहिया ने यह बताया है कि यह घटना सुबह 4 बजे के समय में घटित हुई है, जिसमें 7 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

कपड़ों की दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत

औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया है कि छत्रपति संभाजीनगर में समय 4 बजे के समय इस दुकान में भीषण आग लग गई थी। आग दूसरे मंजिल तक पहुंच नहीं पाई है लेकिन प्राथमिक की जांच के बाद हमें यह लगता है कि इस हादसे में दम घुटने के कारण लगभग 7 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग किस कारण से लगी है, इस तथ्य की जांच की जा रही है।

Back to top button