लोकसभा चुनाव : PM Modi मोदी आज आएंगे बुलंदशहर, चुनावी अभियान की होगी जनसभा, परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी की होगी सबसे बड़ी युवाओं की जनसभा, जिसमें 7 करोड़ युवा मतदाता जुड़ेंगे।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुलंदशहर में आएंगे। वहां पर वे 20435 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अभियान की जनसभा करेंगे।
पीएम मोदी से जुड़ेंगे 5000 युवा
बुलंदशहर के सिखेड़ा गांव में चांदमारी के मैदान में दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा से पहले वह राष्ट्रीय मतदाता दिवस की अवसर पर देशभर के युवाओं को मतदाता के लिए संबोधित करेंगे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री किया पहली सभा होने जा रही है। प्रधानमंत्री के साथ 5000 स्थानों के युवा मतदाता के रूप से जुड़ेंगे।
परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री बुलंदशहर में मोदी डेडीकेटेड फ्रंट कारिडोर के ने खुर्जा व न्यू रेवाड़ी स्टेशनों के बीच मालगाड़ी को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। यह 173 किलोमीटर लंबी दोहरी लाइन विद्युतीकृत खंड बनाया गया है। यह डीएफसी खंड के नए पश्चिमी व पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक किलोमीटर लंबी दूरी वाली विनतीकृत रेल सुरंग बनी है। यह अपने आप में एक दुनिया की पहली सुरंग बनी है। अधिकारियों के अनुसार, मथुरा-पलवल व चिपियाना बुजुर्ग दादरी खंडो को जोड़ने वाली यह चौथी सुरंग रेल लाइन 5000 करोड़ की लागत के साथ बनी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।
औद्योगिक टाउनशिप का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर में इंडियन ऑयल की टूंडला गवारिया पाइपलाइन और ग्रेटर नोएडा एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप का भी लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना को 1714 करोड रुपए की लागत से बनाया गया है। इसको 747 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।
7 करोड़ से अधिक मतदाताओं से जुड़ेंगे पीएम
प्रधानमंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम के द्वारा एवं मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने बताया कि पहली बार इतनी बड़े मतदाताओं के संवाद बैठक होने जा रही है। इसमें 7 करोड़ से अधिक मतदाता 18 से 25 आयु के जुड़ेंगे।

