विदेश
ताइवान : भूकंप के 3 दिन बाद 600 से अधिक लोग फंसें, 13 की मौत 10 लापता
ताइवान : भूकंप आने के तीन दिन बाद ताइवान में 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। 25 सालों में सबसे अधिक शक्तिशाली भूकंप आया हुआ है, जिसके द्वारा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई लोग दूर दराज के स्थान पर फंसे हुए हैं। इस भूकंप के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग लापता हो गए हैं।
दबे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े-बड़े उपकरणों को लाने की योजना
बचाव अभियान जारी है। पत्थरों के बीच दबे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े-बड़े उपकरणों को लाने की योजना बनाई जा रही है। भूकंप के झटके आने के बाद से बचाव कार्य रोंक दिया गया था। इमारत के पुनर्निर्माण के लिए मानको का पालन किया जा रहा है। भूकंप आने के समय स्वयं को बचाने के लिए व्यापक उचित शिक्षा का प्रसार चलाया जा रहा है। इतना शक्तिशाली भूकंप आने के बाद अपेक्षाकृत कम लोगों की ही मौत हुई है।