अयोध्या : राम दर्शकों की जम रही भीड़, दूसरे दिन भी जन सैलाब
मंगलवार के दिन 5 लाख भक्तों ने किया दर्शन पर भीड़ नहीं हुई कम, भारी भीड़ के चलते अयोध्या रोडवेज बसों को रोका गया, सीएम योगी पहुंचे थे अयोध्या।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए भक्तों की बहुत भीड़ आने लगी थी। दर्शन करने के लिए भक्तों की इतनी भीड़ आने लगी की प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था करना पड़ा फिर भी घटनाएं घट गई। मंगलवार के दिन भक्तों की बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई थी। बुधवार भी भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा है। राम मंदिर खुलने का समय 7:00 का है लेकिन लोगों की भीड़ दर्शन के लिए 3:00 बजे सुबह से ही लगी हुई है।
5 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई
हमले के दर्शन के लिए भक्ति जनों ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बना दिया है। मंगलवार का दिन 5 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। रात 9:00 बजे तक मंगलवार के दिन दर्शन कराए गए हैं। मुख्यमंत्री सीएम योगी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था के मोर्चे को संभाला है। वह अयोध्या पहुंचे और बोले सभी भक्त जनों धैर्य रखकर आसानी से दर्शन पूजा करें। अयोध्या आने वाली रोडवेज बसों को भी रोंकना पड़ा है।
बुजुर्ग और दिव्यांग बाद में करें यात्रा : अपील
अयोध्या के आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तजनों से यह अपील की जाती है कि वह दो हफ्ते के बाद अपनी अयोध्या यात्रा सफल बनाएं।
अयोध्या पहुंच योगी ने संभाली व्यवस्था
मंगलवार के दिन भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेजा। उन्होंने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को अयोध्या राम नगरी में व्यवस्था को हजारी रूप से बनाए रखने के लिए भेजा। कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार डीएम नीतीश कुमार और एसपी राजकरण नय्यर ने चर्चा कर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किया। लगभग शाम के 4:00 बजाने तक सीएम योगी खुद अयोध्या पहुंचे और हेलीकॉप्टर की यात्रा कर राम जन्मभूमि और रामपथ का हवाई सर्वेक्षण कर राम मंदिर पहुंच गए।

