UP Budget 2024 : यूपी का बजट सत्र आज से शुरू, विपक्ष ने जमकर साधा निशाना, जानिए क्या-क्या हुआ?
यह बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी विधान मंडल का बजट सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियां के बारे में बातचीत किया। यह बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा- एक का छोड़ सभी का टिकट काटेगी भाजपा
अखिलेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए ही हरा देगा। भाजपा की सरकार में बेरोजगार युवा परेशान हैं। सत्ता के 10 साल रहते हुए भी भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई को कम नहीं कर पाई है। किसानों से जितने भी उन्होंने वादे किए हुए सभी अधूरे हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा अपने ही राज्य में किसानों को दुखी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी अपने सभी सांसदों की टिकट कटने जा रही है। पीडीए वह 90% लोग हैं जो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पीडीए में 90% ऐसे लोग शामिल हैं जो भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं। सपा पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस की बिना सहमति से प्रत्याशियों को घोषित किया, जिसकी वजह से उसने नाराजगी जताई है।
सपा के सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही नारेबाजी की। सभी विपक्षी सदस्य राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इसी दौरान भाजपा के सदस्य भी शोरगुल करने लगे, लेकिन राज्यपाल ने अपना अभिभाषण रोंका नहीं।

राज्यपाल बोली- सरकार ने रामराज्य किया स्थापित
राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान यह बताया कि प्रदेश की सरकार अपनी योजनाओं के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए राम राज्य भी स्थापित करने में सफल रही है। प्रदेश में दो बार इन्वेस्टर समिति, G20, विश्व कप 2023 के आयोजन के साथ ही प्रमाण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अच्छी तरीके से संपन्न हुआ, जिसने विश्व के सामने एक नई छवि को प्रदर्शित किया है।
प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना हुई
राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजना में कार्यरत है। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना हो रही है खिलाड़ियों को अलग-अलग के बदले नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।
हंगामा करने वालों को जवाब
राजपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामा करने वालों को अच्छा जवाब दिया। विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा और शोर शराबा करते रहे यह कहते रहें हैं कि राज्यपाल वापस जाओ, राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाते रहें। राज्यपाल ने कहा यह तो बाद में पता चलेगा कि कौन जाएगा। मैं तो अभी जाने वाली नहीं उसके बाद से उन्होंने अपना भाषण फिर शुरू किया। राज्यपाल के इस उत्साह को देखकर भाजपा सदस्य भी उत्साहित हो गए और उनके समर्थन में खड़े हो गए।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा सभी विधायकों को लेना चाहिए भाग
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। यह बजट क्षेत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों का भाग लेना बहुत जरूरी होता है। समाजवादी पार्टी अपने डीएनए को कभी भी बदल ही नहीं पाई है। उनका राजकता और गुंडे फैलाने का काम अभी भी कायम रहा है।

अयोध्या की विकास परियोजनाएं गिनाकर विकास को सराहा
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह बताया कि अयोध्या में विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं के बल पर अयोध्या दुनिया के सामने निखर कर आ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना हो गई है। अयोध्या के दीपोत्सव ने एक नई पहचान दी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्यटक यहां पर आने लगे हैं।
MSME के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह बताया कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए, प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। सरकार ने अपराधों को नियंत्रित करने के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत किया है बिजली सप्लाई में निरंतरता पर ध्यान दिया है, जिसके कारण प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता प्राप्त हुई है। प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जल्द ही पांच हवाई अड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा।

