UP Budget 2024 : योगी सरकार ने का सबसे बड़ा बजट, 7.3 लाख करोड़ का हुआ पेश,जानिये कितने- कहाँ पर?
प्रदेश का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत हुआ। इस बजट का आकार 7,36,437.71 लाख करोड़ रूपये है। इस बजट में 24,863.57 लाख करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। इस बजट में प्रदेश सरकार ने महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन करने पर सर्वाधिक बल दिया है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आज वित्तीय मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश किया। सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत हुआ। इस बजट का आकार 7,36,437.71 लाख करोड़ रूपये है। इस बजट में 24,863.57 लाख करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। इस बजट में प्रदेश सरकार ने महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन करने पर सर्वाधिक बल दिया है।
पूंजीगत प्राप्तियां शामिल
योगी सरकार के इस बजट में 6,06,802.40 लाख करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां और 1,14,531.42 लाख करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल है। इसके अलावा राजस्व प्राप्तियां में कर राजस्व को अंश 4,88,902.84 लाख करोड़ रुपए है। स्वयं का कर राजस्व 2,70,000.86 लाख करोड़ रूपये शामिल है।
पूंजी लेखे का व्यय
वित्तीय वर्ष के बजट में 5,32,655.33 लाख करोड रुपए राजस्व लेखे का व्यय है। जबकि 2,03,782.33 लाख करोड रुपए पूंजी लेखे का व्यय है। समेकित निधि की प्राप्तियां से कल हुए घटाने के बाद 15,103,.89 लाख पूंजीगत प्राप्तियां शामिल रुपए घाटा अनुमानित किया गया है।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.46%
इसी के साथ लोक लेखा से 5500 करोड रुपए के शुद्ध प्राप्तियां अनुमानित की गई हैं समस्त लेनदेन का शुद्ध परिणाम 9,603.89 लाख करोड रुपए ऋणात्मक अनुमानित है प्रारंभिक शेष 38,189,.66 लाख करोड़ को हिसाब में लेते हुए अंतिम शेष 28,585.77 लाख करोड रुपए अनुमानित है बजट में राजस्व बचत 74,147.07 लाख करोड रुपए अनुमानित है राजकोषीय घाटा86,530,.51 लाख करोड रुपए अनुमानित है जो वर्ष के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.46 परसेंट है।

