UP का सबसे बड़ा बजट : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज पेश करेंगे बजट
इस बजट का आकार लगभग 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। इस बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऊर्जा धार्मिक पर्यटन कृषि उद्योग और एमएसएमई पर ज्यादातर फोकस किया जाने वाला है।


लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज विधानसभा में वित्तीय मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया जाएगा। कार्यालय कक्ष ने इसे पेश करने का अंतिम रूप दे दिया है। इस बजट का आकार लगभग 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। इस बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऊर्जा धार्मिक पर्यटन कृषि उद्योग और एमएसएमई पर ज्यादातर फोकस किया जाने वाला है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट को पेश करेंगे
आज सुबह 11:00 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट को पेश करेंगे, जिसमें सरकार नई-नई घोषणायें हो सकती हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बजट में प्रदेश सरकार जनता को सेवाओं के रूप में तोहफे देने की भी कोशिश करेगी। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा, जिस पर 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभी भाषण पर चर्चा की जाएगी। 8 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024 25 के आय और व्यय पर साधारण चर्चा होगी। जबकि 10 और 12 फरवरी को इसी आया पर चर्चा के साथ-साथ मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद बजट प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा। 12 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे विनियोग विधेयक 2024 के सदन में इसे पुनः पारित कर दिया जाएगा।
बजट विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर आधारित
वित्त मंत्री ने यह बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर आधारित है। इस बजट से प्रदेश 10 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार स्तंभ बन जाएगा। इस बजट से विकास के आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण और गरीबों, वंचितों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सम्मानजनक जीवन जीने के साथ उन्हें विकास के मुख्य धारा में आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री के वित्तीय अनुशासन और मार्गदर्शन में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
बजट में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित
उन्होंने यह बताया कि यह बजट आधुनिक मापदंडों पर चलने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें वह सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जो अपना एक प्रदेश को विकसित करने के लिए पूर्ण योगदान दे सकती हैं। बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगी। सुरेश खन्ना ने यह भी बताया कि 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत अंतरिम बजट 2024-25 में यूपी को केंद्रीय करों में राज्यांश के हिस्से के रूप में 2,18,816 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान किया गया है। केंद्रीय बजट में गरीब, महिला, युवा और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। केंद्रीय बजट में अवस्थापना विकास पर अधिक जोर दिया गया है, जिसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने वाला है।
एआई विभाग बनाने की भी योजना
इस बजट में सोलर पॉलिसी पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के लिए फ्री लैपटॉप और टैबलेट के प्रावधानों पर ध्यान दिया गया है। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए पैकेज और एक जिला एक उत्पाद पर खास फोकस किया जाएगा। इस बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भी शुरुआती 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा सकता है। नोएडा की गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में एक एआई केंद्र खोले जाने का भी प्रस्ताव पारित है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग अपनी मदद करेगी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है। एआई विभाग बनाने की भी योजना है।
