Scholarship के लिए बढ़ी डेट, 22 तक खुला रहेगा पोर्टल
विद्यार्थी 22 जनवरी तक अपने बैंक से आधार को लिंक करा लें

रायपुर (छत्तीसगढ़). छात्र-छात्राओं को अपने बैंक खाते से आधार नंबर से लिंक कराने के लिए अंतिम तिथि 22 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जितने भी छात्र अपने बैंक खाते से आधार नंबर को लिंक करने से रह गए हैं वह सभी अब 22 जनवरी तक अपने आधार कार्ड नंबर को बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं। ऐसा करने के बाद ही वह अपने बैंक खाते से छात्रवृत्ति को निकाल पाएंगे।
बैंक से आधार को कर ले लिंक
जिला आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक ने कहा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने की योजना चलाई जा रही है। कई विद्यार्थियों के बैंक खाते से उनके आधार नंबर नहीं लिंक थे। जिसकी वजह से उनके खातों में उनकी छात्रवृत्ति नहीं आ पाई थी। इसलिए अब ऐसे सभी विद्यार्थियों को मौका मिल रहा है कि वह अपने बैंक खाते से आधार नंबर को लिंक कर लें। सभी विद्यार्थी अपने बैंक खाते से आधार नंबर को लिंक कर ले क्योंकि 22 जनवरी तक पोर्टल फिर से खोल दिया गया है।
सभी संस्थाओं को दिए गए निर्देश
विद्यार्थी जब अपने बैंक खाते से आधार नंबर को लिंक करा लें । उसके बाद अपने आदिवासी विकास विभाग अधिकारी को जानकारी करने जिससे उनके खाते में छात्रवृत्ति जमा हो जाएगी। यदि विद्यार्थी 22 जनवरी तक ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वह छात्रवृत्ति पाने में असमर्थ हो जाएंगे।सहायक आयुक्त ने सभी संस्था के प्रमुखों को निर्देश दे दिए हैं कि वह अपने-अपने विद्यार्थियों की आधार सीडिंग अच्छी तरीके से कराकर निश्चित कर लें।

