गणतंत्र दिवस के अवसर पर आ रहीं ये फिल्में, इस दिन होंगी रिलीज
OTT पर कई फ़िल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जानिए कौन-कौन है?

मुंबई (महाराष्ट्र). गणतंत्र दिवस यानी की 26 जनवरी आ रही है, इसी के मौके पर मनोरंजन का खजाना आप सबको मिलने वाला है। सिनेमा जगत में कई शानदार फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होने जा रहीं हैं। गणतंत्र दिवस के 1 दिन पहले फाइटर रिलीज होगी। जिनका घर पर बैठकर देखना है वह भी निराश ना हों। उनके लिए ओटीटी पर कई फ़िल्में और सीरीज रिलीज की जा रही हैं।
सैम बहादुर
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर जब सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी, तो दशा के सभी अभिनेता के अभिनय से कायल हो गए थे। या फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया है। यह फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म Zee5 पर भी रिलीज होगी।
एनिमल
एनिमल फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज की गई थी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने हीरो की भूमिका निभाई। इस फिल्म की ओटीटी पर रिलीज करने की चर्चा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह भी फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। लेकिन अभी इसकी कोई अधिकारी के जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
कर्मा कॉलिंग
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रवीना टंडन भी अपने फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहीं हैं। रवीना की वेब सीरीज कर्म कॉलिंग भी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर आएगी। या सीरीज अमेरिकन टीवी शो रिवेंज पर आधारित है। यह सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आने के लिए उत्साहित है।
नेरू
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए नेरू आ रही है यह मलयालम कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। यह जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी है। मोहनलाल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। 23 जनवरी को disney+ हॉटस्टार पर यह हिंदी में स्ट्रीम की जाएगी।
एजेंट
साउथ सिनेमा में एजेंट एक शानदार फिल्म है, यह सोनी लिव पर 26 जनवरी को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म तेलुगू थ्रिलर है। तेलुगु के साथ ही यह हिंदी भाषा में भी ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

