
नई दिल्ली (भारत). भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का विप जारी कर दिया है, जिसमें यह बताया गया है कि सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहना होगा। बीजेपी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभी भाषण पर उनका धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। वर्तमान में संसद का बजट सत्र चल रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अधिवेशन के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्तुत करेंगे।
मुर्मू ने मोदी कामकाज का विस्तार से किया जिक्र
संसद के बजट सत्र की शुरुआत चल रही है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संगठित सत्र को संबोधित किया है। उन्होंने लगभग 74 मिनट के संबोधन में सरकार के विजन और देश में बीते 10 साल की अवधि में सभी हुए कामकाज का विस्तार से व्याख्यान किया। उन्होंने अपने अभी भाषण में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया। जिस पर सदन के सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनके बयान की सराहना की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कामकाज का व्याख्यान किया
- 2023 साल ऐतिहासिक उपलब्धियां से भरा रहा है।
- नई संसद भवन से एक भारत श्रेष्ठ भारत के महक उठी है।
- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश बना है।
- भारत मिशन मोड में सरकारी नौकरियां देना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
- नारी शक्ति बंधन कानून से महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
- भारत में G20 देश के सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है।
- राम मंदिर के निर्माण पर सदियों पुराना सपना सच हुआ है।
- देश के लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से ऊपर निकलकर जीने लगे हैं।
- भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।
- देश में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई है।
- देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में पांच होना बढ़ोतरी हो गई है।
- देश में डिजिटल इंडिया से बड़ा बदलाव आया है।
- यूपीआई से 18 लाख करोड रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन बन गया है।
- खेती को किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया गया है।
- पहली बार कृषि निर्यात की नीति बनाई गई है।
- देश भर में 1300 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देखेगी।
- सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की गई है।
- सरकार रिफॉर्म-परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के लिए कटिबंध हुई है।
- 22 जनवरी को लंबी प्रतीक्षा के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।
- हमारी विरासत ऐसी होनी चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ियां हमें याद करें।
- नया संसद भवन भारत को नई ऊर्जा देता रहेगा। यहां पर नई और स्वस्थ परंपराओं की शुरुआत का भरोसा भी है।
सीतारमण ने पेश किया बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में 1 फरवरी को सदन में अंतिम बजट पेश किया था। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था। निर्मला सितारा बजट पेश करने वाली इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला बनी। यह उनका 6वां बजट था। यह बजट आर्थिक नीतियों पर केंद्रित है जो विकास को बढ़ावा देती हैं। समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं। ख्याल आता है विभिन्न वर्गों के लिए अवसर पैदा करते हैं। सरकार तेजी से फैल रही जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए, उच्च अधिकार समिति बनाएगी। वह आर्थिक मुद्दे पर एक श्वेत पत्र पेश करेगी।

