यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 : पेपर लीक मामले में UP-STF ने किया 6 लोगों को गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन नकल माफियाओं और साल्वर गैंग पर अपनी सख्त नजर रखे हुए हैं।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी सिपाही भर्ती की परीक्षाएं आज से 2 दिन के लिए आयोजित हो रही है। इसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन के द्वारा परीक्षा को नकल मुक्त करने के लिए पूरी तरह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
नकल माफियाओं और साल्वर गैंग पर सख्त नजर
इसी बीच लिखित परीक्षा का पेपर आउट करने की कोशिश करने वाले 6 लोगों को यूपीएससी में गिरफ्तार किया है। यूपीएसटीएफ ने 2 झांसी,2 वाराणसी और आगरा से 2 को गिरफ्तार किया है। यह लोग परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से ठगी करने का काम करते थे। पुलिस प्रशासन नकल माफियाओं और साल्वर गैंग पर अपनी सख्त नजर रखे हुए हैं।
2 युवक झांसी और बिहार से गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ में लिखित परीक्षा का पेपर आउट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए झांसी से 2 युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें झांसी से शामली के निवासी मोनू कुमार और बिहार के नालंदा निवासी रजनीश रंजन को पेपर लीक करने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा है। इनके पास स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर गाड़ी, 10 एडमिट कार्ड 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वाराणसी से 2 ठगों को पकड़ा
सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले 2 युवकों को वाराणसी से पकड़ा गया है। इसमें से एक युवक चंदौली निवासी प्रिंस कुशवाहा है, दूसरा मिर्जापुर निवासी विजय कुमार राय है। गैंग का प्रमुख गाजीपुर निवासी हंसराज सिंह कुशवाहा फरार होने में कामयाब हो गया है। इनके पास से 8 प्रवेश पत्र, 32 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज, 24 सादे चेक, 18 सादे स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने यह बताया कि उन्होंने अपने गैंग के प्रमुख वंशराज से अपने साथियों के साथ अभ्यर्थियों से संपर्क बनाकर परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 10-10 लाख तय किए थे। एडवांस के तौर पर उनको ₹50,000 दिए गए थे।
