International

साउथ अफ्रीका : पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को उम्मीदवार के रूप में किया गया अयोग्य घोषित

दक्षिण अफ्रीका : 29 मई को आम चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को उम्मीदवार के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार के दिन यह बताया कि उनके आपराधिक रिकार्ड के कारण यह फैसला हुआ है।

उनके आपराधिक रिकार्ड के कारण यह फैसला हुआ

बृहस्पतिवार के दिन आयोग ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बताया है कि 29 मई के चुनाव में जुमा की उम्मीदवारी के खिलाफ दर्ज की गई आपत्ति को कायम रखा गया है। 2018 में जुमा की ही पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने उनको राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायाधीश संस्थान ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 2021 में 15 महीने की जेल की सजा सुना दी थी।

अपील को दायर करने के लिए 2 अप्रैल तक का समय

जुमा का कनेक्शन एक भारतीय गुप्ता परिवार से जोड़ा गया था। ऐसा आरोप लगाया गया है कि गुप्ता का कथित तौर पर जुम्मा की कैबिनेट नियुक्तियों पर भी प्रभाव था। इसलिए 21 वर्षी जुम्मा के पास आयोग के फैसले के खिलाफ अपील को दायर करने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

Back to top button