देश

सीएम ममता का ये आरोप- भाजपा फैला रही हिंसा, पूर्व मेदिनीपुर में TMC कार्यकर्ता की हुई हत्या

पश्चिम बंगाल (कोलकाता). मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को निशाना बनाकर यह आरोप लगाया है कि भाजपा हिंसा फैल रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के गढ़ पूर्वी मेदिनीपुर जिले में टीएमसी कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हरोआ मैं एक चुनावी रैली को संम्बोधित करते हुए उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व मेदिनीपुर जिले में आतंक का राज भाजपा की वजह से मजबूत हो गया। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषा दल में हमारे एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। चुनाव में हार को देखते हुए वह सभी लोग टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला जारी कर दिए हैं।

भाजपा फैला रही हिंसा, पूर्व मेदिनीपुर में TMC कार्यकर्ता की हुई हत्या

पहले नंदीग्राम सीट से ममता को मात देकर विधायक बनाए गए ममता के पूर्व सहयोगी और अब भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा महिला सदस्य की हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ था। उन्होंने यह बताया कि इसमें टीएमसी के गुंडे शामिल हुए थे। टीएमसी का यह कहना है कि भाजपा के आंतरिक क्लेश से यह नतीजा आया हुआ है। बीते दो दिनों के पहले पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में कई घरों में आग लगाकर जला दिया गया था। यहां पर एक भाजपा महिला सदस्य की हत्या कर दी गई थी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला भी हुआ था। जिस महिला की हत्या हुई है, वह इसी क्षेत्र से भाजपा की सक्रिय एससी एसटी मोर्चा दल की नेता थी।

Back to top button