विदेशी पर्यटकों के लिए दिल्ली बनी पहली पसंद, 22.01 लाख पयर्टकों ने इसे देखा
दिल्ली विदेशी पर्यटक को के लिए रुकने और घूमने फिरने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के बाद सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है।

नई दिल्ली (भारत). विदेशी पर्यटकों के लिए आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी बन गयी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए दिल्ली प्रमुख आगमन स्थलों में से एक बन गई है। दिल्ली में 2022-23 लगभग 19.3 देशी पर्यटक आ चुके हैं। लगभग 31.21 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली हवाई अड्डे का ही इस्तेमाल किया है।
मुंबई हवाई अड्डे से दूसरे सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भारत पहुंचे
भारत में विदेश के पर्यटकों के आगमन के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें दिल्ली, मुंबई, हरदासपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन और कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। दिल्ली में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी मिली है कि दिल्ली के बाद मुंबई हवाई अड्डे से दूसरे सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भारत पहुंचे हैं। दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा शीर्ष 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित पुरातत्व वाली जगह में फेमस हैं।
2022-23 85.9 लाख पर्यटक भारत आए
दिल्ली विदेशी पर्यटक को के लिए रुकने और घूमने फिरने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के बाद सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है। 2022-23 85.9 लाख पर्यटक भारत आए हैं, जिनमें से लगभग 9.50 लाख विदेशी पर्यटक दिल्ली में रुके और यहां के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया।
लाल किला पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा स्थल
सैलानियों की पसंद का दिल्ली चौथा राज्य बन गया है। ताजमहल देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे नंबर वन पर है। दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा स्थल है। बीते साल में 22.01 लाख पयर्टकों इसे देखा है। कुतुब मीनार 5वें स्थान पर है। जिसको 15.24 लाख पर्यटकों ने देखा है। हुमायूं का मकबरा 10वें स्थान पर है, जिसको लगभग 10.81 लाख लोगों ने देखा है।