Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ : रिटायर्ड DSP ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली, जाँच जारी

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). जानकीपुरम में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चंद्र ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। रिटायर्ड DSP की उम्र 73 साल थी। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप में गोली मारी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिटायर्ड DSP ने खुद को घर में मारी गोली

जानकीपुरम इलाके से एक बड़ी घटना सामने निकल कर आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। रिटायरमेंट कैलाश चंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम के पास हुई है । रिटायर्ड डीएसपी ने अपने घर में खुद को गोली मारी है। उसके बाद परिवार के लोग आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे तो उन्हें उनकी लाश पड़ी दिखाई दी। पुलिस सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या का कारण नहीं पता चल पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Back to top button