International

भारत-सेशेल्स के बीच 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास आज से शुरू

इस अभ्यास के 10वें सत्र के दौरान भाग लेने के लिए भारतीय सेना का दल रविवार को ही से सेशेल्स पहुंचने के लिए रवाना हो गया था।

सेशेल्स : हिंद महासागर में सहयोगिता से परिपूर्ण साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत और सेशेल्स के बीच 10 दिवसीय संयुक्त सैन्ययुद्धाभ्यास लमितिये-24 आज सोमवार से शुरू होगा।

सैन्य युद्धाभ्यास आज होगा शुरू

भारत अपने हिंद महासागर के क्षेत्र में सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ाने के लिए सेशेल्स और भारत के बीच 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य युद्धाअभ्यास आज से शुरू हो रहा है। यह 27 मार्च तक चलने वाला है। इस अभ्यास के 10वें सत्र के दौरान भाग लेने के लिए भारतीय सेना का दल रविवार को ही से सेशेल्स पहुंचने के लिए रवाना हो गया था।

45-45 सेना कर्मी लेंगे भाग

इस योद्धा अभ्यास में भारतीय गोरखा राइफल्स और स्पेशियल रक्षा बलों की ओर से 45-45 सेना के कर्मी भाग लेंगे। सेना के अनुसार, यह अभ्यास आपसी समझ को विकसित करने और सहयोग बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा। दोनों सेनन के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासन के आदान-प्रदान साथ-साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को भी बढ़ाएगा।

Back to top button