विदेश

श्रीलंका : 21 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, 2 नाव को भी किया जब्त

श्रीलंका ने इस साल में अब तक 146 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीलंका (कोलंबो). अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 21 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। उनकी 2 नाव को भी जब्त कर लिया गया है।

21 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, 2 नाव को भी किया जब्त

श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि शनिवार के दिन डेल्फ्ट के जाफना द्वीप के पास से भारतीय मछुआरों अरेस्ट कर कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया है। अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 21 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। उनकी 2 नाव को भी जब्त कर लिया है।

केंद्र से मछुआरों की शीघ्र रिहाई की मांग

शुक्रवार के दिन श्रीलंका ने उत्तरी जाफना के कराई नगर के तट पर 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया था। श्रीलंका ने इस साल में अब तक 146 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु प्रदेश में भाजपा ने और पाट्टाली मक्कल कॉची ने केंद्र से मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए सुनिश्चित कदम उठाने का आग्रह किया है।

Back to top button