पापुआ न्यू गिनी : भूस्खलन में 300 लोग दबे, बचने की संभावना कम
पापुआ न्यू गिनी : शुक्रवार के दिन उत्तरी पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के कारण 300 से अधिक लोग दब गए हैं। शनिवार की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि भूस्खलन में माईप मुरीताका नाम का गांव था। यहाँ पर गांव में लोग दब गए हैं जिनके जीवित रहने की संभावना बहुत ही कम बची हुई है।
भूस्खलन में 300 लोग दबे, बचने की संभावना कम
इस हादसे के कारण 1,182 घर गिरकर आपस में दब गए हैं। पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी 6,600 किलोमीटर दूरी पर स्थित उत्तर पश्चिम में एंगा प्रान्त में भूस्खलन के कारण काओकलाम गांव भ्रष्ट हो गया है। यह भूस्खलन शुक्रवार के दिन सुबह 3 बजे आया हुआ है जब पूरा गांव पूरी गहरी नींद में सो रहा था। अब तक चार ही शव निकाले जा पाए हैं।
भूस्खलन क्या होता है?
भूस्खलन जब आता है तो चट्टान, मलवा या फिर पृथ्वी के ढलान की ओर मिट्टी का कटाव होता है। भूस्खलन एक सामूहिक बर्बादी है, जो पृथ्वी के हलचलो जैसे लुढकना और गिरना पथरीली मिट्टी का कटाव – बहाव आदि शामिल होता है।
