BREAKINGदेश

अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे राहुल गांधी, फिर अमेठी से भरेंगे चुनावी पर्चा

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। सूत्रो के अनुसार राहुल गांधी अमेठी में चुनावी शंखनाद से पहले अयोध्या में दर्शन के लिए जाएंगे। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करने के बाद वो हनुमान गढ़ी में महाबली से आशीर्वाद भी लेंगे।

राहुल गांधी के अयोध्या दर्शन कार्यक्रम की तैयारी काफी तेज कर दी गई हैं। इसी दर्शन के बाद अमेठी सीट से राहुल गांधी के नामांकन भी करेंगे। वहीं सूत्रों का ये भी दावा है कि कांग्रेस के सर्वे में अमेठी और रायबरेली सीट से बड़ी जीत दर्ज करने की भी रिपोर्ट है।

Back to top button