पाकिस्तान : नई सरकार में वित्त मंत्री पद गठन के लिए खड़ी चुनौतियां
देश में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों के चलते बढ़ रही महंगाई को भी रोंकना एक चुनौती पूर्ण काम है। देश को डिफॉल्ट समस्या से भी बचाना जरूरी हो गया है।
पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पाकिस्तान में पीएम नल और पीपीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर और साथ ही राजनीतिक प्रतिरोध भी समाप्त हो गया है। आर्थिक चिताओं को लेकर देश में वित्त मंत्री की नियुक्ति पर पेंच अटक गया है। नकदी संकट से जूझ रहे देश में वित्त मंत्री के समक्ष खड़ी चुनौतियों को देखते हुए, दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की मिलकर बातचीत की गई लेकिन कोई भी फैसला नहीं हो पाया है।
वित्त मंत्री को लेकर सबसे ज्यादा फोकस
मंगलवार की देर रात दोनों दलों के नेता नवाज़ शरीफ़ और बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच नई गठबंधन सरकार पर शाहबाज शरीफ को पीएम बनने और आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति बनने पर सहमत बनी थी। बुधवार को वित्त मंत्री को लेकर सबसे ज्यादा फोकस किया गया, क्योंकि देश में आर्थिक चुनौतियां पहले से ही खड़ी हुई है। देश में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों के चलते बढ़ रही महंगाई को भी रोंकना एक चुनौती पूर्ण काम है। देश को डिफॉल्ट समस्या से भी बचाना जरूरी हो गया है।
