National

लोकसभा चुनाव 2024 : CPI के उम्मीदवार एनी राजा ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन

केरल (तिरुवंतपुरम). सीपीआई के उम्मीदवार एनी राजा ने आज वायानाड में रोड शो का आयोजन किया है। वायनाड सीट से उन्होंने अपना आज नामांकन दाखिल कर दिया है। वायनाड सीट से एनी राजा का मुकाबला कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से होने वाला है।

एनी राजा का मुकाबला कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से होगा

एनी राजा ने बताया है कि हम किसी भी बात से चिंतित नहीं है जो भी सामने आएगा, उसके सामने हम डटकर खड़े होंगे और सामना करेंगे। हम लोगों से मिलकर लोगों को यह बताएंगे कि हमारी राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर क्या स्थिति बनी हुई है। हम यहां पर चुनाव में खड़े होकर लड़ने और उसे जीतने के लिए आए हैं। लोगों के अनुसार उन्होंने यह बताया है कि उन्होंने कभी कांग्रेस के चिन्ह पर वोट नहीं दिया है। लेकिन उन्हें बताया गया है कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे, इसलिए उनको वोट किया गया है।

Back to top button