NationalTop News

सबसे बड़ा सर्वेक्षण पोत संधाय INS नौसेना में हुआ शामिल, रक्षा मंत्री बोले- जवाब देने में पहले नंबर पर नौसैनिक शक्ति

पोत के जलावतरण समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार उपस्थित शामिल हुए।

The largest survey ship Sandhay INS joins the Navy, Defense Minister said – Naval power is at number one in responding.

विशाखापट्टनम : भारत का सबसे बड़ा सर्वेक्षण पोर्ट आईएनएस संधायक आज शनिवार के दिन औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। पोत के जलावतरण समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार उपस्थित शामिल हुए।

भारत की सेवा में एक संतुलित और आत्मनिर्भर बल का निर्माण

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अपने संबोधन में यह बताया कि पिछले एक दशक से नौसेना ने अलग-अलग प्रकार के अत्यधिक प्लेटफार्म लॉन्च कर दिए हैं। हम शक्तिशाली विमान वाहक पोत विक्रांत और विशाखापट्टनम क्लास का डिस्ट्रॉयर बहुमुखी श्रेणी के फ्रिगेट, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों, गोताखोरी के लिए विशेष जहाज आदि का भारत की सेवा में एक संतुलित और आत्मनिर्भर बल का निर्माण कर रहे हैं

रक्षा मंत्री बोले- जवाब देने में पहले नंबर पर नौसैनिक शक्ति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अगर मैं अपने नौसैनिक ताकत की बात करूं तो वह बहुत मजबूत हो गई है। हिंद सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के मामले में पहले जवाब देने में नंबर वन बन गई है। वैश्विक व्यापार की श्रेणी में हिंद महासागर वैसे ही हॉटस्पॉट के तौर पर माना जाता है। अदन की खाड़ी, गिनी की खाड़ी का और कई चचोक पॉइंट हिंद महासागर में है। इसके जरिए हम बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार करते हैं। चोक पॉइंट पर समुद्री खतरों में सबसे बड़ा डाकुओं का खतरा है।

The largest survey ship Sandhay INS joins the Navy, Defense Minister said – Naval power is at number one in responding.
Back to top button