
नई दिल्ली (भारत). इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बहुत ही खास तैयारी की गई हैं। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड होंगी। इस पर परेड में देश भर की 100 महिलाएं संस्कृत कार्यक्रम करके परेड का आगाज करने वाली है।
संघ प्रमुख ने दी शुभकामनाएं
संघ मुख्यालय के संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा झंडा फहराया और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी होने का के देश के समस्त परिवार जनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकिंग ने दी शुभकामनाएं
भारत आज शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जिसके अवसर पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से सभी भारतीयों को इस गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इसके दिवस मनाने के लिए आप लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने यह बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ को रक्षा की दृष्टि से जोन में बांट दिया गया है। वीआईपी और आम जनता दोनों का ध्यान रखा गया है। सुरक्षा-व्यवस्था बहुत ही अच्छी तरह से की गई है। खुफिया एजेंसी दिल्ली पुलिस केंद्रीय एजेंसी को कई तरह की सूचना मिली है, जिसको ध्यान में रखकर सख्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसलिए जनता से यह प्रार्थना की गई है कि पुलिस के निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें और सार्वजनिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
राजस्थान सीएम ने फहराया झंडा
मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने आधिकारिक आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर तिरंगे झंडे को फहराया है।
रुस ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। रशियन अधिकारी ने अपने ट्वीट में भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम भारतीय मित्रों की समृद्धि कल्याण और उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना करते हैं। भारत जिंदाबाद, रूसी भारतीय दोस्ती जिंदाबाद।

अमेरिका ने दी बधाइयां
संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमारा प्रमुख साझेदार है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बताया कि हम दोनों देश कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।
भीमगढ़ किला सजा
गणतंत्र दिवस के समारोह पर रियासी का भीमगढ़ किला सजाया गया है। जिसकी रात को छठा बहुत ही मनमोहक लग रही है।
रियाद भारतीय दूतावास तिरंगे से सजा
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सऊदी अरब के रियाद में स्थित भारतीय दूतावास को तिरंगे से सजाया गया है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए यह बताया कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसका आयोजन ताशकंद स्थित अलीशेर नवोई नेशनल लाइब्रेरी में हुआ है।
तिरंगे से सजे दफ्तर और एयरपोर्ट
26 जनवरी के अवसर पर कोलकाता और मुंबई स्थित राज भवन भी तिरंगे से सज कर चमक उठे हैं। नवी मुंबई का नगर पालिका दफ्तर भी केसरिया सफेद और हरे रंग की रोशनी से चमक रहा है। तमिलनाडु का चेन्नई एयरपोर्ट को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजाया गया है। जिससे उसकी सुंदरता चमक रही है।
परेड का समय और स्थान
दिल्ली में परेड कर्तव्य पथ से होकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी। यह 10:30 बजे से शुरू होकर 12:00 तक चलेगी इसकी दूरी 5 किलोमीटर तय की गई है।

