इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोले- युद्ध विराम हो वरना होगा और खतरनाक
बाइडन ने कहा कि हम चाहते हैं कि युद्ध रुक जाए क्योंकि आगामी दिनों में रमजान शुरू हो जाएगा। जिससे युद्ध खतरनाक रूप ले सकता है।

अमेरिका (वाशिंगटन). इस्राइल और हमास हमास को लगातार चलते हुए 5 महीने पूरे हो गए हैं। दुनिया के अधिकांश देश चाहते हैं कि युद्ध विराम हो जाए। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह बताया कि बंधकों से जोड़ा सौदा अभी हमास के हाथों में ही है। आने वाले कुछ दिनों में यह पता चल जाएगा कि क्या हमास इस सौदे को स्वीकार करता है या फिर नहीं। बाइडन ने कहा कि हम चाहते हैं कि युद्ध रुक जाए क्योंकि आगामी दिनों में रमजान शुरू हो जाएगा। जिससे युद्ध खतरनाक रूप ले सकता है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में ये हुआ खुलाशा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में या बड़ा खुलासा सामने आया है कि आतंकियों ने हमले के दौरान कई इजरायली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने शवों के साथ भी दुष्कर्म किया है। उन की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने यह आशंका जताई है कि क्या पता अभी भी बंधकों के साथ दुष्कर्म हो रहा हो। प्रमिला के पास इन सभी आरोपों से संबंध स्पष्ट और मजबूत सबूत हैं। प्रमिला ने विशेषज्ञ की टीम के साथ फरवरी के शुरुआत में ढाई सप्ताह के लिए इसराइल और वेस्ट बैंक का दौरा किया था। इसके दौरान सबूत प्राप्त हुए थे।