International

पाकिस्तान : 2 मार्च को होगा नई सरकार का गठन, चुनाव में धांधली के कारण PTI पहुंची सुप्रीम कोर्ट

पीपीपी के वरिष्ठ नेता ने यह बताया कि संविधान के अनुच्छेद 41 के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव आम चुनाव के 30 दिनों के अंदर होने चाहिए। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव 9 मार्च से पहले होना है।

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पीएमएलएन और पीपीपी 2 मार्च तक गठबंधन सरकार बनाने और 9 मार्च से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराने की योजना पर आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी प्राप्त हुई है पीएमएलएन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ की प्रधानमंत्री के पद पर वापसी लगभग तय हो चुकी है। उनके बड़े भाई नवाज शरीफ पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम का ऐलान कर चुके हैं।

2 मार्च को होगा नई सरकार का गठन

पीएमएल को पूर्ण विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पीपीपी पार्टी का समर्थन प्राप्त होगा। 29 फरवरी तक नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे और 2 मार्च तक नई सरकार का गठन किया जाएगा। राष्ट्रपति के चुनाव के बाद से सीनेट चुनाव करवाए जाएंगे। पीपीपी के वरिष्ठ नेता ने यह बताया कि संविधान के अनुच्छेद 41 के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव आम चुनाव के 30 दिनों के अंदर होने चाहिए। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव 9 मार्च से पहले होना है।

सर्वोच्च न्यायालय पहुंची PTI

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी आम चुनाव नतीजे में बड़े पैमाने पर हुई धांधली का आरोप लगाते हुए आज विशेष अदालत का दरवाजा खटखटा दिया है। इमरान खान पहले ही हेरा फेरी और पीटीआई के जनादेश को चुराने का आरोप लगा चुके हैं। पीटीआई ने यह दावा किया है कि उनकी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों में नेशनल असेंबली की 180 सीट पर जीत दर्ज की है। लेकिन चुनाव में धांधली के कारण वह संख्या घटकर 92 रह गई है। इस तरह सत्ता में वापसी की संभावना कम हो गई है।

PTI के वरिष्ठ नेता ने कहा

पीटीआई के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात ने यह बताया है कि चुनाव में हेरा-फेरी के कारण सर्वोच्च न्यायालय का रूख अपनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा और चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों की नियुक्ति को भी चुनौती दिया गया है।

Back to top button