Top NewsUttar Pradesh

UP Budget 2024 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- पीएम को छोड़ भाजपा सभी का काटेगी टिकट

भाजपा की सरकार में बेरोजगार युवा परेशान हैं। सत्ता के 10 साल रहते हुए भी भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई को कम नहीं कर पाई है।

 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रेस बातचीत में यह बताया कि आप सभी लोगों को मैं एक ब्रेकिंग न्यूज़ दे रहा हूं। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक सांसद को छोड़कर शेष सभी के टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के टिकट को छोड़कर बाकी सभी का टिकट कट जाएगा, ऐसी उन्होंने बात कही। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि ऐसा भी हो सकता की पीएम मोदी की भी सीट बदल दी जाए, क्योंकि वह अभी वाराणसी से सांसद हैं।

पीडीए वह 90% लोग जो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से दबे

अखिलेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए ही हरा देगा। भाजपा की सरकार में बेरोजगार युवा परेशान हैं। सत्ता के 10 साल रहते हुए भी भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई को कम नहीं कर पाई है। किसानों से जितने भी उन्होंने वादे किए हुए सभी अधूरे हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा अपने ही राज्य में किसानों को दुखी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी अपने सभी सांसदों की टिकट कटने जा रही है। पीडीए वह 90% लोग हैं जो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं।

सपा इंडिया गठबंधन में शामिल होकर लड़ रही लोकसभा चुनाव

उन्होंने बताया कि पीडीए में 90% ऐसे लोग शामिल हैं जो भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी से दबे हुए हैं। सपा पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस की बिना सहमति से प्रत्याशियों को घोषित किया, जिसकी वजह से उसने नाराजगी जताई है।

Big statement of SP President Akhilesh Yadav, said – BJP will cut tickets for everyone except PM
Back to top button