असम (गुवाहाटी). आम आदमी पार्टी ने असम लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भी 11 लोकसभा सीटों के लिए घोषणा कर दी है।
उम्मीदवारों की घोषणा
सीपीआई आगामी लोकसभा चुनाव के लिए असम में बारपेटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के घोषणा कर चुकी हैं। बुधवार के दिन विधायक मनोरंजन तालुकदार को बारपेटा की सीट से उम्मीदवार बनाने की जानकारी निकाल कर सामने आई थी। अपोजिशन फॉर्म असम में शामिल आम आदमी पार्टी ने असम 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीपीआई ने यह बताया है कि वह राज्य में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भी योजना तैयार कर रही है।
भाजपा ने भी असम में 11 लोकसभा सीटों पर की घोषणा
सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने भी असम में 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए की सहयोगी बनी हुई असम गण परिषद में 2 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 1 सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है।
