Russia : व्लादिमीर पुतिन बने 5वीं बार राष्ट्रपति, बोले- नवनली की मौत एक दुखद घटना
पुतिन ने 87.17% वोट प्राप्त करके यह राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
रूस (मास्को). राष्ट्रपति चुनाव की रेस में व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से 5वीं बार बड़ी जीत प्राप्त कर ली है। वह रूस के 5वें राष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने विपक्षी नेता की अचानक मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम एलेक्सी नवलानी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे।
नवनली की मौत एक दुखद घटना
पुतिन ने बताया कि 16 फरवरी को जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु हो गई है। रूसी जेल ने यह घोषणा किया था कि नवलनी के टहलने के बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होने लगी। बताया कि चुनाव में राष्ट्रीय एकता को उन्होंने मजबूत किया। रूस के लिए आगे कई काम है, क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता भी बनाए रखे हुए हैं।
पुतिन ने 87.17% वोट प्राप्त करके यह राष्ट्रपति चुनाव जीता
पुतिन ने अपने संबोधन में यह बताया कि हमें कोई कितना भी डराने धमकाने की कोशिश कर ले, लेकिन हमें पीछे नहीं कर पाएगा। हमारी इच्छा शक्ति को कोई दबा नहीं पाएगा। इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, ना अब होगा और ना ही भविष्य में होगा। रूसी संघ के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, पुतिन ने 87.17% वोट प्राप्त करके यह राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
